Dil ke mahal mein ek kamra apna bhi rakh 'Ghalib',
Dukh mein jahan ro sake aur sukh mein so sake.
Darwaaza-e-Dil na khol sabke liye,
Aisa na ho ki us bheed mein tu tanha na ho sake.
Shor is duniya ka jeene nahin dega tujhe,
Khamoshi bhi itni si rakh ki khud mein kho sake.
Duniya mein dushman to tujhe milenge anginat,
Dost koi aisa dhoondh jo jakhmon ko dho sake.
Dil ke mahal mein ek kamra apna bhi rakh 'Ghalib',
Dukh mein jahan ro sake aur sukh mein so sake......
Sunday, 1 May 2011
Thursday, 28 April 2011
बात..... एक बिना कही सी........
बाज़ार से आ रहा था और जैसे ही कैम्पस में घुसा, रजिस्टर में एंट्री कर ही रहा था कि वो सामने नज़र आई| वैसे तो वो अक्सर क्लास में दिख जाया करती थी पर आज पता नहीं क्यों बरबस ही ध्यान खिंचा चला गया| उसकी कहानी लिखने पढने की और टूटे हुए ताने-बाने से कहानियाँ गूंथने की कला मुझे बहुत अच्छी लगी थी इस बार के फंक्सन में|
उसे हाथ में दो थैले उठाये हुए देखा पर पता नहीं क्यों उसका हाथ बंटाने का और थोडा सा वज़न खुद उठाने की हिम्मत नहीं हुई| वो रोड के दुसरे सिरे पर और मैं दुसरे सिरे पर चल रहा था| बीच की पार्टीशन पर खड़े पेड़ों ने और फूलों की झाड़ियों ने हमें दूर रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी| पता नहीं क्यों उसकी कला का कुछ अंश मेरे दिमाग में घुस आया और उसके समानांतर चलते-चलते बिना उसे कुछ बोले ही, मेरे मस्तिष्क के चित्रपटल पर एक चुप सा, बिना शब्दों का वार्तालाप उभर आया, और मैं उससे बिना बात किये हुए ही बात करता हुआ चलने लगा|
क्या बात है, कई दिन की खरीदारी एक ही साथ कर डाली?
हाँ, पर यह सारा सामान मेरा नहीं है| गयी तो कुछ और दोस्तों ने भी मुझे कुछ लाने को बोल दिया|
अच्छा तो तुम समाज सेवा कर रही हो|
नहीं, ऐसा कुछ नहीं है| दोस्तों का सामान लाना थोड़े न समाज सेवा होती है, और अगर होती भी है तो क्या तुम नहीं करोगे थोड़ी समाज सेवा| कुछ दूर ही सही, मेरा साथ तो दे ही सकते हो|
(मैं मन ही मन सोच रहा था की बिना कुछ कहे ही दोस्त भी कह दिया....)
सुनाई नहीं दिया? काफी वजन है, थोडा साथ दोगे?
कैसे तुम्हारे साथ चल सकता हूँ? हमारी मंजिलें अलग अलग हैं और इसीलिए रास्ते भी अलग अलग|
मंजिल अलग अलग हैं तो क्या हुआ, कुछ दूर तक रास्ता तो एक ही है|
पर फिर भी, तुम्हारा रास्ता नापना तो तुम्हें ही पड़ेगा ना|
इसका मतलब तुम मेरा इतना साथ भी नहीं दे सकते| गौर से देखो, मेरी मंजिल तुम्हारे रास्ते में ही पड़ती है, या ये कह सकते हो कि तुम्हारा रास्ता मेरी मंजिल से होकर गुजरता है|
अच्छा, तो मैं इसका मतलब क्या समझूं?
इसका मतलब कि जब तक मेरी मंजिल नहीं आती, तुम मेरे हमसफ़र तो हो ही और साथ में मेरी मंजिल तुम्हें अपनी मंजिल के और नजदीक पहुंचा देगी|
हाँ, सो तो है, पर मुझे यह बताओ कि जब तुम्हारी मंजिल आ जाएगी और फिर हमारा साथ वही पर छूट जायेगा तो मैं आगे का रास्ता कैसे पार करूँगा?
क्यों उसमें क्या परेशानी होगी? तुम या तो मेरे साथ वाले सफ़र को याद कर लेना या दुबारा वैसे सफ़र की उम्मीद बांध लेना| आराम से रास्ता पार हो जायेगा|
तुम मुझे ये बताओ कि बाकि के रास्ते पर तन्हाई मेरी दुश्मन बनकर चलेगी या मेरी दोस्त बनकर?
ये तो मैं नहीं जानती, पर इतना जरुर जानती हूँ कि जैसे मैं मेरी मंजिल तक तुम्हारा साथ दूंगी, वैसे ही वहां से आगे मैं तन्हाई के रूप में तुम्हारा साथ दूंगी| किसी भी हालत में तुम अकेले तो नहीं रहोगे|
मैं उसकी दलीलों के आगे हार गया था| पर तभी रोड की लाइट बंद हो गयी, मैंने जैसे ही उसका सामान लेने के लिए पीछे मुड़ कर देखा तो वो कहीं अँधेरे में नज़र ही नहीं आई| शायद मैं इस दौरान कुछ ज्यादा ही तेज़ चल आया था और उसे और उसकी मंजिल को कहीं पीछे छोड़ आया था| बस मन में एक टीस लेकर मैं आगे बढ़ गया| सच तो ये है कि मैं अभी भी सफ़र में हूँ और उसकी मंजिल बस आ ही गयी है| कुछ ही दिन में वो यहाँ से चली जाएगी, पता नहीं फिर खाली रोड पे किसी से ऐसे ही बातचीत हो पायेगी या नहीं| पर हाँ, वो जहाँ भी होगी, मेरा दिमाग उससे ऐसे ही बिना बोले बात करता रहेगा.....

रिश्ते........
रिश्तों को जरुरत होती है 'गर्माहट' की,
थोड़ी सी 'शांति', ना कि 'आहट' की,
थोड़ी सी 'सादगी', ना कि 'बनावट' की,
साथ चलने की, ना कि 'लंगड़ाहट' की,
कुछ 'बातों' की, ना कि 'हकलाहट' की,
रिश्ते 'एकबार' बनते हैं, 'बारबार' नहीं,
उन्हें सिर्फ 'हाथ' चाहिए, 'आघात' नहीं,
उन्हें सिर्फ 'प्यार' चाहिए, 'व्यापार' नहीं,
यह मज़ाक सह सकते हैं, 'तकरार' नहीं,
कितना भी संभलो या संभालो, ये अक्सर टूट जाते हैं,
क्यूँ हम अपने ही वादों को अक्सर भूल जाते हैं,
क्यूँकर बीच में कई बार फ़ासले आ जाते हैं,
क्यूँ हम चाहकर भी उन्हें मिटा नहीं पाते हैं,
शायद इनकी भी हमारी तरह तकदीर होती हो,
हमसे छीन लिए जाते हैं, शायद यह भी किसी की जागीर होती हों,
शायद.......

Subscribe to:
Posts (Atom)